ट्रैम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी फाइनल में

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 19 मई : समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन 5 के सेमीफाइनल मुकाबलों में ट्रैम्फैंट सीसी और बिहार क्रिकेट एकेडमी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली।
पहले सेमीफाइनल में ट्रैम्फैंट सीसी ने श्रीराम खेल मैदान को 93 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैम्फैंट ने 21 ओवर में 175 रन बनाए, जिसमें निकेश ने 63 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में श्रीराम खेल मैदान की टीम 82 रन पर सिमट गई। ट्रैम्फैंट के प्रिंस यादव ने चार विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।
दूसरे सेमीफाइनल में बसावन पार्क क्रिकेट एकेडमी ने 115 रन बनाए। बिहार क्रिकेट एकेडमी ने 18.4 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। तपिश विकास ने 28 और छोटू रिषिकेश ने नाबाद 20 रन बनाए। गेंदबाजी में अंकुश मुकेश राज ने तीन विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *