सहयोग शिविरों का प्रभारी सचिव ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं की सराहना

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 19 मई : सरकार के निर्देश के आलोक में प्रभारी सचिव, पटना जिला-सह-प्रधान सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार विनय कुमार ने मंगलवार को सम्पतचक प्रखंड के चिपुरा पंचायत, फतुहा प्रखंड के उसफा पंचायत तथा खुशरूपुर प्रखंड के हरदास बिगहा में आयोजित सहयोग शिविरों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने शिविरों में पहुंचकर आम लोगों से बातचीत की तथा योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर सुझाव एवं फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने शिविरों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
प्रभारी सचिव ने कहा कि सहयोग शिविरों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है और आम लोगों में इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराया जा रहा है। बेहतर प्रबंधन एवं समन्वय के लिए उन्होंने जिलाधिकारी, पटना सहित पूरी प्रशासनिक टीम की सराहना करते हुए बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *