चेस क्रॉप्स शतरंज प्रतियोगिता में सुरोनोय व धान्वी बने चैंपियन

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 17 मई : जिला शतरंज संघ एवं चेस क्रॉप्स अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को खेल भवन-सह-व्यायामशाला में निःशुल्क शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। ओपन वर्ग में सुरोनोय दास और महिला वर्ग में धान्वी कर्मकार ने चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं विभिन्न आयुवर्गों में श्रीजय पाल, सार्थक आनंद और अपर्णा शर्मा ने भी अपने-अपने वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन संघ के वरीय उपाध्यक्ष राकेश जैन, दीप कुमार, राजेश कुमार दास एवं बासुकी नाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि शतरंज मानसिक विकास और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला खेल है।
संघ के मानद महासचिव शंकर नारायण दत्ता एवं अकादमी प्रमुख कमल कर्मकार ने बताया कि आयुष कुमार, पलचीन जैन, युवराज साह, अरहान अब्दुर रहमान और सुप्रिती सरकार अपने-अपने वर्ग में उपविजेता रहे। वहीं ऋषभ आनंद, जयश्री प्रभा, दिव्यांश दीप, साकेत बियानी और विदिशा दास तीसरे स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य निर्णायक सुधांशु सरकार, रौनक कुमार एवं राजकुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *