बख्तियारपुर ममता होटल गोलीकांड: मुख्य आरोपी राहुल कुमार मधेपुरा से गिरफ्तार

द मीडिया टाइम्स डेस्क

बख्तियारपुर/पटना 21 मई : बख्तियारपुर में 27 अप्रैल को ममता होटल के पास हुई सनसनीखेज गोलीबारी के मुख्य आरोपी राहुल कुमार को पुलिस ने गुरुवार को ही

गिरफ्तार कर लिया है। मधेपुरा जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र से हुई इस गिरफ्तारी को पटना ग्रामीण पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ था।

बता दें कि 27 अप्रैल 2026 को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में ममता होटल के पास फोरलेन पर बाइक सवार बदमाशों ने मानसरोवर पेट्रोल पंप से लौट रहे दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग की थी। माधोपुर के प्रतीक राज उर्फ सेना और वीरपुर के प्रकाश कुमार उर्फ अंशु गंभीर रूप से जख्मी हुए। इलाज के दौरान प्रतीक राज की मौत हो गई।

घायल प्रकाश के बयान पर बख्तियारपुर थाने में कांड संख्या-282/26 के तहत 9 नामजद आरोपियों पर BNS और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज हुआ। मौत के बाद केस हत्या में तब्दील हो गया।

6 मई को पुलिस ने अप्राथमिकी अभियुक्त ज्योतिष कुमार को पूर्णिया से गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं आज गुप्त सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर मुख्य आरोपी राहुल कुमार को मधेपुरा के पुरैनी से दबोचा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *