आनंद मोहन पर मंत्री मदन सहनी का पलटवार, कहा- पूर्व सांसद आज जो कुछ भी बोल पा रहे हैं वह नीतीश कुमार की देन है

दी मीडिया टाइम्स डेस्क

 

पटना, 21 मई : मदन सहनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि आनंद मोहन जो बोले हैं, उस पर कोई बड़ी प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता। पार्टी प्रवक्ता पहले ही जवाब दे चुके हैं।

 

उन्होंने आगे कहा, आज आनंद मोहन जो बोल पा रहे हैं, वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देन है। इसलिए उन्हें कम से कम अपने नेता पर इस तरह की टिप्पणी करने से परहेज करना चाहिए।

 

एनकाउंटर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि यह नीतीश कुमार के शासन का असर है। वर्तमान मुख्यमंत्री ने भी मेहनत की है और सख्त संदेश दिया है। यह सामूहिक प्रयास का नतीजा है।

 

सहनी ने इसे स्वागत योग्य बताते हुए कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसका असर दिख रहा है और अपराधियों को कड़ा मैसेज जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *