MANSOON ENTERED : बिहार व झारखंड में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के कई जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग का अनुमान

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 13 जून

Jharkhand News: बिहार में दक्षिण-पश्चिम मानसून की एंट्री हो चुकी है। मानसून की एंट्री के बाद बिहारवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) पटना केंद्र के अनुसार, 12 जून 2026 को मानसून बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी और पश्चिम-मध्य हिस्सों से आगे बढ़ते हुए बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड के कुछ इलाकों में सक्रिय हो गया है। इसी वजह से आज यानी 13 जून 2026 को बिहार के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को राज्य के ज्यादातर इलाकों में बारिश का असर देखने को मिलेगा। खासकर उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार के कई जिलों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी बिहार के जिलों में अधिक क्षेत्रों में बारिश दर्ज की जा सकती है।मौसम विभाग के मुताबिक आज पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के कई जिलों में छिटपुट बारिश का अनुमान है। इन इलाकों में दिनभर बादलों का आना-जाना बना रह सकता है और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, बांका, मुंगेर और जमुई जिलों के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में ज्यादा स्थानों पर बारिश होने से तापमान में कमी आने और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *