PAHALJ NIHALANI PASSED AWAY फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी नहीं रहे, 76 की उम्र में ली अंतिम सांस

 

दी मीडिया टाइम्स डेस्क, 4  जून

National News : फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का बीमारी के बाद 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के चेयरमैन रह चुके हैं। फिल्म निर्माता और सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी का 76 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और उन्हें लिवर से जुड़ी समस्याएं थीं। पहलाज के करीबी ने जानकारी दी कि उन्हें बीती रात अस्पताल में भर्ती किया गया था। आज सुबह उनका निधन हुआ। वो लीवर से जुड़ी समस्या से जूझ रहे थे। निहलानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक जानी-मानी हस्ती थे। वह देश की फिल्म सर्टिफिकेशन संस्था के पूर्व प्रमुख रहे हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों के निर्माता रहे हैं। इन फिल्मों में ‘आंखें’, ‘अंदाज’, ‘तलाश’, ‘रंगीला राजा’ और ‘जूली 2’ शामिल हैं। एक निर्माता के तौर पर, निहलानी अलग-अलग शैलियों की कई व्यावसायिक हिंदी फिल्मों से जुड़े रहे। फिल्म उद्योग में उनका योगदान कई दशकों तक फैला रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *