मोकामा विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की बढ़ीं मुश्किलें

द मिडिया टाइम्स डेस्क:

पटना/गोपालगंज, 20 मई : गोपालगंज में वायरल हथियार वीडियो मामले में मोकामा विधायक अंनत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो में हथियार प्रदर्शन को लेकर मामला दर्ज किया गया था। सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष ने अदालत में अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। अब सभी की नजर अदालत के फैसले पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *