द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 19 मई : देश के ज्वेलरी उद्योग से जुड़े मुद्दों को लेकर ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्डस्मिथ फेडरेशन (AIJGF) के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग पर पड़ रहे आर्थिक दबाव, Gold Import Bill और रोजगार से जुड़े मुद्दों को विस्तार से रखा।
मुलाकात के दौरान मंत्री ने कहा,
आपकी industry का मुद्दा एकदम जायज़ है। प्रधानमंत्री जी से इस विषय पर बात करूंगा।
AIJGF ने कहा कि सोना खरीद टालने जैसी अपीलों से करोड़ों लोगों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। संगठन के अनुसार देश में लगभग 3.5 करोड़ लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से ज्वेलरी इकोसिस्टम से जुड़े हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने “Bullion Bank Framework” लागू करने का सुझाव देते हुए कहा कि घरों, मंदिरों और संस्थाओं में पड़े निष्क्रिय सोने को अर्थव्यवस्था में लाकर Gold Import Bill कम किया जा सकता है।
AIJGF के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने कहा कि ज्वेलरी उद्योग भारत की परंपरा, रोजगार और अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। वहीं बिहार अध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि सही नीति से विदेशी मुद्रा बचाने और उद्योग को मजबूत करने—दोनों लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
