द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 17 मई : सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देते हुए चाणक्य चेतना परिषद द्वारा रविवार को मां ब्लड सेंटर में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। “लोग जुड़ते गए, कारवां बढ़ता गया” की भावना के साथ आयोजित इस शिविर में में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम संयोजक नरेश अग्रवाल ने बताया कि शिविर में करीब 46 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर जरूरतमंद मरीजों की सहायता का संकल्प लिया। रक्तदान के दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े कई गणमान्य लोगों ने अपनी सहभागिता निभाई और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
शिविर के दौरान राजीव उपाध्याय, अमर नाथ दुबे, डॉ. संगम शुक्ला, डॉ. बी. मृणाल, डॉ. कृष्ण केशव, कुमार सुंदरम, सज्जन जी झा, वरुण पांडे, दिलीप झा, नीरज झा एवं अश्विनी उपाध्याय सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
शिविर को सफल बनाने में मां वैष्णो देवी सेवा समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा, ताकि जरूरतमंदों की मदद की जा सके और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।
