बिहार स्टेट ओपन ई-स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का भव्य समापन

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 16 मई : 4 से 16 मई तक आयोजित बिहार स्टेट ओपन ई-स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप का शनिवार को पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में फाइनल मुकाबलों और पुरस्कार वितरण समारोह के साथ भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम में बिहार की खेल एवं उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल, ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और कुल पांच लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निदेशक रविंद्र नाथ चौधरी, उप निदेशक हिमांशु सिंह, क्रीड़ा कार्यपालक आनंदी कुमार तथा चंदन कुमार सिंह मौजूद रहे।
मंत्री श्रेयसी सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि ई-स्पोर्ट्स आज विश्व स्तर पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और बिहार के खिलाड़ियों में भी काफी प्रतिभा है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिहार का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य खिलाड़ियों को भी निरंतर प्रयास जारी रखने के लिए प्रेरित किया।
प्रतियोगिता में ऑनलाइन राउंड के जरिए चयनित 1182 खिलाड़ियों में से 92 खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाई। बीएमजीआई के फाइनल में 16 टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि एफ सी, चेस और ई फुटबॉल में
में 8-8 खिलाड़ी तथा स्ट्रीक फाइटर 6 में 4 खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे।
प्रतियोगिता के विजेता
स्ट्रीक फाइटर 6
प्रथम : सत्यजीत कुमार
द्वितीय : अंकित कुमार
तृतीय : निखिल राज
एफसी26
प्रथम : वैभव सिन्हा
द्वितीय : आदर्श रॉय
तृतीय : तानव राज
चेस
प्रथम : पीयूष कुमार
द्वितीय : अभय शर्मा
तृतीय : अमन कुमार
ई फुटबॉल
प्रथम : हर्ष आनंद
द्वितीय रितिक कुमार
तृतीय राहुल कुमार
बीजीएम
प्रथम : साइफर ई-स्पोर्ट्स
द्वितीय : गॉडसेंट फ्रॉस्ट्रेक्स
तृतीय : एलाइड फोर्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *