मसाला कारोबारी पिंटू हत्या कांड का खुलासा, नाबालिग आरोपी पकड़ा गया

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 16 मई : पटना सिटी के सुलतानगंज थाना के अंतर्गत मुसल्लहपुर हाट में मसाला कारोबारी पिंटू साव की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक विधि-विरुद्ध नाबालिग को निरुद्ध किया है। आरोपी के पास से पिस्टल, मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
14 मई 2026 को ब्लैकआउट के दौरान अज्ञात अपराधियों ने पिंटू साव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जांच के लिए नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई थी। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने आरोपी तक पहुंच बनाई।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या की साजिश बेऊर जेल में बंद विकास उर्फ बिक्का और संजय गोप ने रची थी। पुलिस के अनुसार, पिंटू साव का दोनों आरोपियों से अवैध शराब कारोबार को लेकर संबंध था और लेनदेन विवाद के बाद हत्या की योजना बनाई गई। पुलिस अब पूरे आपराधिक नेटवर्क और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *