बक्सर डीटीओ ऑफिस में मिली शराब की बोतलें

द मीडिया टाइम्स डेस्क

बक्सर,15 मई। बिहार में शराबबंदी कानून के बीच अब सरकारी दफ्तरों से शराब मिलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। सचिवालय के बाद अब जिला परिवहन कार्यालय बक्सर में छापेमारी के दौरान शराब की बोतलें बरामद होने से हड़कंप मच गया।
प्रशासनिक टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डीटीओ ऑफिस परिसर में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान परिसर से सैकड़ों खाली शराब की बोतलें और 7 भरी हुई शराब की बोतलें बरामद की गईं। बरामदगी के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
फिलहाल प्रशासन इस बात की जांच में जुटा है कि शराब कार्यालय परिसर तक कैसे पहुंची और इसमें किन लोगों की संलिप्तता है। अधिकारियों द्वारा संबंधित कर्मियों से पूछताछ भी की जा रही है।
बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद सरकारी कार्यालयों से शराब बरामद होने की घटनाओं ने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। इससे पहले बिहार सचिवालय परिसर में भी शराब मिलने का मामला सामने आया था। अब बक्सर डीटीओ ऑफिस की घटना ने एक बार फिर शराबबंदी कानून के पालन और निगरानी व्यवस्था पर बहस तेज कर दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEnglish