कांग्रेस का बड़ा एक्शन: ओंकार शक्ति और चंदन सिंह 6 साल के लिए निष्कासित

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 14 मई : प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति ने पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के आरोप में बड़ी कार्रवाई करते हुए गया जिला के ओंकार शक्ति और युवा इंटक नेता चंदन सिंह को कांग्रेस पार्टी से आगामी 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।

 

प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने बताया कि दोनों नेताओं पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने, अमर्यादित आचरण और अनुशासनहीनता के आरोप थे, जिसके बाद यह कार्रवाई तत्काल प्रभाव से लागू की गई।

अनुशासन समिति ने अपने आदेश में स्पष्ट कहा है कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखना सभी नेताओं की जिम्मेदारी है और किसी भी स्तर पर

अनुशासनहीनता अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *