द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना ,14 मई : भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा गुरुवार को करते हुए 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष सत्यापन के आदेश जारी किए हैं।
यह कार्यक्रम 30 मई से 23 दिसंबर तक झारखंड, हरियाणा, उत्तराखंड आदि राज्यों में चलेगा। इस अभियान के तहत 36.73 करोड़ वोटरों के
मतदाता सूची को अद्यतन और त्रुटिरहित बनाने के लिए घर-घर सत्यापन, मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने तथा नए पात्र मतदाताओं को जोड़ने की प्रक्रिया चलाई जाएगी
