BIHAR RAID : तिरहुत प्रमंडल के अपर निदेशक घूसखोरी के आरोप में गिरफ्तार, निगरानी ने बतौर रिश्वत 40 हजार रुपये लेते दबोचा

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 3 जून

 

Bihar News: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने एक बड़ी मछली को जाल में फंसाया है। निगरानी ने तिरहुत प्रमंडल के अपर निदेशक डॉ. अजय कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है और प्रशासनिक गलियारों में इस मामले की जोरदार चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम को शिकायत मिली थी कि एक काम करवाने के एवज में रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के बाद ब्यूरो ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना तैयार की। इसके बाद विशेष टीम ने निगरानी में पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि डॉ. अजय कुमार को 40 हजार रुपये घूस लेते समय रंगे हाथ दबोच लिया गया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने तय रकम सौंपी, निगरानी टीम ने तत्काल छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान टीम ने रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *