BIHAR JENIOUS : गया के शुभम कुमार JEE एडवांस में 330 अंक लाकर देशभर में पहले पायदान पर रहे

द मीडिया टाइम्स डेस्क,  1 जून :

Bihar news : बिहार के शुभम अपनी प्रतिभा का पूरे देश में लोहा मनवाने में सफल रहे। गया जिले के ब्राह्मणी घाट निवासी शुभम कुमार ने JEE Advanced 2026 में 330 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक-1 प्राप्त की है। इससे पहले उन्होंने JEE Main 2026 के दोनों सत्रों में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था। गया जिले के एक साधारण मोहल्ले से निकलकर शुभम कुमार ने ऐसा इतिहास रचा है, जिसकी गूंज पूरे देश में सुनाई दे रही है। नथरागंज स्थित ब्राह्मणी घाट निवासी शुभम ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 में 330 अंक हासिल कर अखिल भारतीय रैंक-1 प्राप्त की है। इससे पहले वह संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) के दोनों सत्रों में 100 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुका था। गया जिले के नथरागंज स्थित ब्राह्मणी घाट मोहल्ले का नाम अब देशभर में गर्व के साथ लिया जाएगा। यहां के होनहार छात्र शुभम कुमार ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एडवांस्ड) 2026 में 330 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *