TRE-4 बहाली को लेकर अभ्यर्थियों की त्योरियां तल्ख, 1 जून की बैठक में बड़े आंदोलन के ऐलान का अल्टीमेटम

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 26 मई : छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा है कि शिक्षक बहाली में 20 हजार नहीं बल्कि पूरे 1.20 लाख पद चाहिए। सरकार अभी सिर्फ 46 हजार पदों पर ही TRE-4 लाने की बात कर रही थी है, जिसे छात्रों ने मानने से इनकार कर दिया है। बिहार सरकार द्वारा बुलाई गई बैठक में सीएम सम्राट चौधरी भी शामिल थे और उन्होंने छात्रों को जल्द बहाली का आश्वासन दिया था। सौरभ ने कहा कि सम्राट चौधरी की बातों से लगा था कि सरकार मांगों को लेकर गंभीर है, लेकिन हकीकत में ऐसा नहीं दिख रहा।

8 मई को BPSC तक शांतिपूर्ण मार्च पर लाठीचार्ज हुआ था। उसके बाद सौरभ ने सरकार को 10 दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनकी मांग है कि TRE-4 का नोटिफिकेशन जारी हो और लाठीचार्ज में गिरफ्तार छात्र छोड़े जाएं। सौरभ का कहना है कि 2 साल से चौथे चरण की बहाली लटकी है। BPSC ने 19 अप्रैल को नोटिफिकेशन और 25 अप्रैल से फॉर्म भरने की बात कही थी, पर कुछ नहीं हुआ। देरी की वजह से कई अभ्यर्थी ओवरएज हो रहे हैं।

छात्र नेता ने 1 जून को आगे की रणनीति के लिए बैठक भी रखी गई है, जिसमें बड़े आंदोलन की घोषणा हो सकती है। छात्रों की मुख्य मांग 1.20 लाख पदों पर TRE-4 का नोटिफिकेशन और गिरफ्तार छात्रों की रिहाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *