निशांत की ‘सद्भाव यात्रा’ को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन अद्भुत और अविस्मरणीय : उमेश सिंह कुशवाहा

पटना, 4 मई 2026। जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि पार्टी नेता निशांत कुमार की ‘सद्भाव यात्रा’ को पटना से लेकर चंपारण तक व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और आम जनता का जो जनसैलाब उमड़ा, वह अपने आप में ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय है। हर वर्ग और हर समुदाय के लोगों की भागीदारी देखने को मिली, खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह नजर आया। स्वागत स्थलों पर बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति और लंबी कतारें इस यात्रा की जनस्वीकृति का स्पष्ट प्रमाण हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि “यह ‘सद्भाव यात्रा’ अब जनविश्वास का प्रतीक बन चुकी है और जनसैलाब के विराट रूप में परिवर्तित हो रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार का उत्साह, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा देखने को मिल रही है, उसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है। “नीतीश कुमार के आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं के समर्पण और जनता के स्नेह ने इस यात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप दिया है।”

उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक न्याय, समरसता, सुशासन और समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ शुरू हुई यह ‘सद्भाव यात्रा’ आने वाले समय में राज्य की राजनीतिक दिशा और दशा को प्रभावित करेगी। उन्होंने कहा कि यह यात्रा जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के उद्देश्य से लगातार आगे बढ़ रही है और इसे लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *