द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 2 मई | बिहार क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बीसीए मेंस टी-20 ट्रॉफी 2025-26 के लीग मुकाबलों में रोमांचक मैच खेले गए।
पहला वेन्यू मोइन-उल-हक स्टेडियम, पटना में पहला मुकाबला बेगूसराय और सहरसा के बीच खेला गया। इस मैच में बेगूसराय ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 214 रन बनाए। टीम की ओर से दानिश आलम ने 48 गेंदों में 73 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। मुरारी कुमार ने 68 रन तथा अतुल प्रकाश ने नाबाद 47 रन की पारी खेली।
सहरसा की ओर से गेंदबाजी में मोहम्मद जफर इमाम ने 2 विकेट तथा पुरुष्कर कुमार झा ने 1 विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए सहरसा की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 151 रन ही बना सकी। सहरसा की ओर से सत्यम मंडल ने 36 रन, अंकित राज ने 30 रन तथा अनिकेत कुमार सिंह ने नाबाद 32 रन बनाए।
बेगूसराय की ओर से गेंदबाजी में अतुल प्रकाश ने 2 विकेट, जबकि नीतीश और अभिषेक चंद्र झा ने 1-1 विकेट हासिल किया।
इस प्रकार बेगूसराय ने 63 रन से जीत दर्ज की।
पटना के मोइन-उल-हक स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में खगड़िया ने समस्तीपुर को डकवर्थ-लुईस पद्धति के आधार पर 21 रनों से पराजित किया। मैच वर्षा के कारण 10 ओवर का कर दिया गया था। टॉस जीतकर समस्तीपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।
समस्तीपुर की टीम 18.4 ओवर में 107 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से पुज्जवल कुमार यादव ने नाबाद 25 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान गिरधर कुमार ने 23 रन बनाए। असफहान फिरोज खान ने 17 रन का योगदान दिया।
खगड़िया की ओर से गेंदबाजी में अनिकेत कुमार झा ने 4 ओवर में 31 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। मोहम्मद हसनैन अहमद ने 3 विकेट लिए, जबकि कुंदन निषाद को 2 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी खगड़िया की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए और डीएलएस पद्धति के अनुसार मुकाबला अपने नाम किया। बल्लेबाजी में हर्षित आनंद ने 22 रन बनाए, वहीं विश्वजीत गोपाला ने 21 रन तथा केश्वर विशाल ने 19 रन का योगदान दिया।
समस्तीपुर की ओर से गेंदबाजी में राहुल रॉबिन रोमैउल्ड ने 2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा पुज्जवल, गिरधर, सुमन और सुमन मिश्रा को एक-एक सफलता मिली।
इस प्रकार खगड़िया की टीम ने निर्धारित लक्ष्य के आधार पर मैच में बढ़त बनाए रखते हुए 21 रन से परिणाम अपने पक्ष में किया।
दूसरा वेन्यू यशवंत स्पोर्ट्स ग्राउंड, विक्रम (पटना) में पहला मुकाबला किशनगंज और कटिहार के बीच खेला गया। किशनगंज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 126 रन बनाए। टीम की ओर से सूर्यंम राज ने 42 रन, सौर्य कुमार ने 23 रन तथा आलोक कुमार अमन ने 22 रन का योगदान दिया।
कटिहार की ओर से गेंदबाजी में खालिद आलम ने 3 विकेट, आयुष कुमार ने 2 विकेट तथा हर्ष और रकीब को 1-1 विकेट मिला।
लक्ष्य का पीछा करते हुए कटिहार ने 13.4 ओवर में 1 विकेट पर 127 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीत लिया। कटिहार की ओर से अंकित सिंह ने 46 गेंदों में नाबाद 73 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे, और एमडी हजरत अली ने नाबाद 41 रन की पारी खेली।
किशनगंज की गेंदबाजी में अमीर निजामुद्दीन खुसरू ने 1 विकेट हासिल किया।
इस मुकाबले में कटिहार को 9 विकेट से जीत मिली।
दोनों वेन्यू पर खेले गए मुकाबलों में बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए प्रभावी प्रदर्शन किया और मैच की स्थिति के अनुसार खेल प्रस्तुत किया।
