जमशेदपुर : यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने 6 जून आज शुक्रवार से टाटानगर-चाईबासा और टाटानगर-चाकुलिया के बीच मेमू पैसेंजर ट्रेनों को शुरू कर दिया है। शुक्रवार को सांसदविद्युत वरण महतो ने टाटानगर स्टेशन पर दोनों ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
रेल प्रशासन ने यह निर्णय यात्रियों की सुविधा और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लिया है। खासकर दैनिक यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
टाटानगर-चाईबासा-टाटानगर मेमू (68137/68138)
* ट्रेन संख्या 68137 हर दिन रात 08:55 बजे टाटानगर से प्रस्थान करेगी और 11:00 बजे चाईबासा पहुंचेगी।
ठहराव:
* आदित्यपुर (09:03-09:04)
* गमहरिया (09:09-09:10)
* बीरबांस (09:17-09:18)
* सिनी (09:24-09:25)
* महालीमुरूप (09:31-09:32)
* राजखरसांवा (09:41-09:42)
* पंड्रासाली (09:51-09:52)
* वापसी में ट्रेन संख्या 68138 चाईबासा से सुबह 03:20 बजे रवाना होगी और 05:45 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
सभी स्टेशनों पर एक मिनट का ठहराव रहेगा।
टाटानगर-चाकुलिया-टाटानगर मेमू (68128/68127)
* ट्रेन संख्या 68128 (रविवार छोड़कर प्रतिदिन):
प्रस्थान: सुबह 11:00 बजे टाटानगर
पहुंच: दोपहर 12:45 बजे चाकुलिया
* वापसी में ट्रेन संख्या 68127 (शनिवार छोड़कर प्रतिदिन):
प्रस्थान: दोपहर 03:00 बजे चाकुलिया
पहुंच: शाम 05:00 बजे टाटानगर
ठहराव: सलगाझारी, गोविंदपुर, आसनबनी, राखा माइंस, गालूडीह, घाटशिला, चिरुगोड़ा, धालभूमगढ़, कोकपाड़ा सहित अन्य स्टेशनों पर।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इन ट्रेनों के परिचालन से टाटानगर, चाईबासा, चाकुलिया समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को किफायती और सुविधाजनक आवागमन का लाभ मिलेगा

The Media Times – Unfiltered. Unbiased. Unstoppable.
The Media Times stands as a pillar of fearless journalism, committed to delivering raw, unfiltered, and unbiased news. In a world saturated with noise, we cut through the clutter, bringing facts to the forefront without agenda or compromise.From hard-hitting investigative reports to thought-provoking analysis, we cover politics, healthcare, business, technology, entertainment and global affairs with an unwavering commitment to truth. Our team of dedicated journalists and experts works relentlessly to challenge narratives, expose realities, and hold power accountable.At The Media Times, we don’t just report the news—we shape conversations, spark change, and empower the public with knowledge.