Jharkhand Weather : रांची समेत अन्य इलाकों में 2 जून से बारिश के आसार, 6 जून तक गर्मी से मिल सकती है राहत

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 1 जून

Jharkhand news : झारखंड में अगले एक सप्ताह तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रह सकता है। रांची मौसम केंद्र ने राजधानी समेत राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश और तेज हवा का पूर्वानुमान किया है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 6 जून तक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे। साथ ही कई जगहों पर बारिश हो सकती है।

झारखंड के अधिकांश हिस्सों में गरज, चमक और तेज हवा चलने का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। इस दौरान राजधानी रांची समेत राज्य के अधिसंख्य जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेसि के आसपास रहने का अनुमान है।

राजधानी रांची और आसपास के क्षेत्रों में 2 जून से आंशिक रूप से बादल छाये रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने और वज्रपात के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *