द मीडिया टाइम्स डेस्क
बाढ़/ पटना, 24 मई : बाढ़ थाना क्षेत्र के मासूमगंज में एक लगभग 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत की ख़बर सामने आई है। सूचना मिलने के बाद तुरंत एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण तथा बाढ़ थाना प्रभारी बृजकिशोर सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान परशुराम पांडे के रूप में की गई है। मृतक के पिता ने बताया कि पड़ोस के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा था और बार बार जान मारने की धमकी भी मिल रही थी। इस विवाद को लेकर उसकी हत्या कर दी गई है। वहीं एसडीपीओ बाढ़ 1 रामकृष्ण ने बताया कि एक मृत बॉडी होने की सूचना पर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची है पूछ ताछ की जा रही है, जांच के लिए एफ एस एल की टीम को बुलाया गया है। परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल शव को पोस्ट मार्टम के लिए बाढ़ हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही असलियत सामने आएगी कि उस युवक की मौत कैसे हुई ।फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
