ट्रैम्फैंट सीसी सेमीफाइनल और बसावन क्रिकेट एकेडमी अंतिम आठ में

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 16 मई : सरदार पटेल स्पोटर्स फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित समाजसेवी नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को खेले गए मुकाबलों में ट्रैम्फैंट सीसी और बसावन क्रिकेट एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज की।
दूसरे क्वार्टरफाइनल में ट्रैम्फैंट सीसी ने जेसीए वाहिद को 69 रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैम्फैंट सीसी ने 20 ओवर में 132/9 रन बनाए। प्रतीक सिन्हा ने 51 रन की शानदार पारी खेली। जवाब में जेसीए वाहिद की टीम 15.1 ओवर में 63 रन पर सिमट गई। ट्रैम्फैंट की ओर से मयंक और प्रतीक सिन्हा ने तीन-तीन विकेट लिए। हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्रतीक सिन्हा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
वहीं प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में बसावन क्रिकेट एकेडमी ने 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी को 40 रन से पराजित कर अंतिम आठ में जगह बनाई। पहले बल्लेबाजी करते हुए बसावन क्रिकेट एकेडमी ने 21 ओवर में 200/5 रन बनाए। युवराज रिशि शंकर शर्मा ने 65 और दीपू कुमार ने 54 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करते हुए 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी 21 ओवर में 160/4 रन ही बना सकी। हरेराम ने 71 रन बनाए। युवराज रिशि शंकर शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *