नीट यूजी की रद्द परीक्षा 21 जून को होगी आयोजित

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 16 मई : नीट यूजी परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक की आशंका के बाद रद्द की गई परीक्षा अब 21 जून को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को लेकर देशभर में उठे सवालों और अभ्यर्थियों के विरोध के बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला लिया है।
बताया जा रहा है कि पिछले दिनों आयोजित परीक्षा में अनियमितताओं और पेपर लीक की संभावनाओं के कारण कई केंद्रों की परीक्षा संदेह के घेरे में आ गई थी। इसके बाद जांच एजेंसियों की रिपोर्ट और छात्रों की शिकायतों को देखते हुए संबंधित परीक्षा को रद्द कर दिया गया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान ने नई तारीख की घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2027 से नीट यूजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट ( सीबीटी) मोड में आयोजित करने की योजना है, ताकि पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।
सरकार के इस फैसले से लाखों अभ्यर्थियों को राहत मिलने की उम्मीद है, हालांकि छात्रों और अभिभावकों में परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता को लेकर अब भी चिंता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *