द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना,15 मई : अंतर विद्यालय जूनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के फाइनल में गोबिद इंटरनेशनल स्कूल और
उच्च माध्यमिक विद्यालय बाढ़ ने जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल में उमावि बाढ़ ने आइडियल पब्लिक स्कूल दीघा को 35-25, 35-26 से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में मेजबान गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल ने उमावि गौनपुरा को 35-22, 35-28 से पराजित किया।
बालक वर्ग में गोविंदा इंटरनेशनल स्कूल, फाउंडेशन एकेडमी आईआईटी बिहटा कैंपस, राजकीय बालक उमावि राजेंद्र नगर और मिलर हाई स्कूल सेमीफाइनल में पहुंचे। फाइनल मुकाबले शनिवार सुबह 8:30 बजे से खेले जाएंगे।
