जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 14 मई : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की ओर 15 से 22 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में एकलव्य राज्य आवासीय खेल प्रशिक्षण केंद्र एवं जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा।
प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के तहत ताइक्वांडो, कबड्डी और बैडमिंटन, जबकि एकलव्य केंद्र के लिए वॉलीबॉल एवं वाटर स्पोर्ट्स (कयाकिंग एवं कैनोइंग) खेलों में चयन ट्रायल आयोजित होंगे।
उन्होंने कहा कि जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के ट्रायल में 16 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी भाग ले सकेंगे, जबकि एकलव्य चयन ट्रायल में 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल प्रमाण पत्र, खेल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं बिहार निवास प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।
जिला सेंटर ऑफ एक्सीलेंस चयन ट्रायल
बैडमिंटन
16 मई – आरा (आरा बैडमिंटन क्लब)
18 मई – बेगूसराय (इंडोर स्टेडियम)
19 मई – खगड़िया (इंडोर स्टेडियम)
21 मई – मधेपुरा (इंडोर स्टेडियम)
22 मई – पूर्णिया (इंडोर स्टेडियम)
कबड्डी
16 मई – पटना (पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स)
18 मई – बेगूसराय (गांधी स्टेडियम)
20 मई – अरवल (खेल भवन)
22 मई – सीतामढ़ी (जानकी स्टेडियम)
ताइक्वांडो
17 मई – नवादा (खेल भवन)
19 मई – मुजफ्फरपुर (खेल भवन)
20 मई – कटिहार (खेल भवन)
22 मई – गोपालगंज (अंबेडकर भवन)
एकलव्य चयन ट्रायल्स
वॉलीबॉल
19 मई – सीवान (पीटीसी ग्राउंड, मैरवा धाम के पास)
वाटर स्पोर्ट्स – कयाकिंग एवं कैनोइंग
15 मई – सीवान (पीटीसी ग्राउंड, मैरवा धाम के पास)
16 मई – मोतिहारी (खेल भवन)
18 मई – मुजफ्फरपुर (खेल भवन)
19 मई – दरभंगा (खेल भवन)
20 मई – भागलपुर (खेल भवन)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

en_USEnglish