श्रम दिवस पर टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन

पटना, 1 मई। टेंडर हार्ट इंटरनेशनल स्कूल में श्रम दिवस के अवसर पर प्ले ग्रुप से कक्षा तीन तक के बच्चों के लिए विशेष फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने समाज के विभिन्न सहायक वर्गों की वेशभूषा धारण कर उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर बच्चे सैनिक, पुलिसकर्मी, किसान, नर्स, डॉक्टर, मजदूर, रंगकर्मी, दर्जी, सब्जी विक्रेता सहित कई भूमिकाओं में सजे नजर आए। सभी प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक वेशभूषा और मनमोहक प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।

कार्यक्रम में ध्रुवी दर्जी, सूर्यांश शिक्षक, माधव एवं अभि राज दीप पुलिसकर्मी, निवान सैनिक, कैरव पटेल दूधवाला, कृतांशु मंडल सब्जी विक्रेता, अनन्या दर्जी, इवान बढ़ई, रामेंद्र किसान, खुशी मजदूर, वैभवी डॉक्टर, नैन्सी नर्स, अनिका शेफ तथा मिहीर वैक्यूम क्लीनर के रूप में प्रस्तुत हुए।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में समाज के विभिन्न कार्य क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों के प्रति आदर और सम्मान की भावना विकसित करना था। साथ ही, श्रमिक वर्ग और सेवा क्षेत्र के महत्व को समझाना भी इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य रहा।

विद्यालय के निदेशक लायन राजीव भार्गव एवं लायन शिवानी भार्गव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने तथा हर वर्ग के प्रति सम्मान की भावना विकसित करने में सहायक होते हैं।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में रेवा भार्गव, निक्की एवं जागृति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *