BIHAR CRIME : 10 रुपये के खातिर अरमान ने दीपू को पीट पीटकर मार डाला, इलाके में तनाव

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 11 जून

 

Bihar news: बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज में दो समुदायों के बीच विवाद में एक युवक की हत्या के बाद तनाव फैल गया है। मृतक की पहचान 31 वर्षीय दीपू कुमार के रूप में हुई है। घटना के विरोध में गुरुवार को सड़क पर आगजनी कर प्रदर्शन किया गया। जानकारी के अनुसार, दीपू कुमार को मंगलवार रात पीटा गया था, जिसके बाद बुधवार रात उसकी मौत हो गई। यह विवाद ₹10 के लेनदेन को लेकर मोहम्मद अरमान की दुकान पर शुरू हुआ था। दीपू ने अरमान को ₹20 दिए, लेकिन अरमान ने ₹10 देने का दावा किया, जिससे दोनों के बीच बहस बढ़ गई। कथित दावा किया जा रहा है विवाद के दौरान अरमान ने दीपू पर लोहे की किसी वस्तु से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दीपू को पटना में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान, एसडीओ अमित अनुराज और एसडीपीओ राहुल सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसपी ने लोगों से जानकारी ली और शांति समिति की बैठक भी की। घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। हिंदू संगठनों ने मुख्य फरार आरोपी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग की है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और सभी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *