द मीडिया टाइम्स डेस्क, 5 जून
Bihar News : बिहार में सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने लालू प्रसाद यादव परिवार की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव कर दिया है। विशेष सुरक्षा समिति की बैठक के बाद लिया गया यह फैसला विभिन्न पुलिस विंग की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। गृह विभाग ने आदेश जारी कर DGP को निर्देश दे दिए हैं।
लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी (पूर्व मुख्यमंत्री) को मिल रही Z+ श्रेणी की सुरक्षा खत्म कर दी गई है। अब दोनों को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल (BSAP) से 2 से 8 हाउस गार्ड, पटना जिला बल से अंगरक्षक, पायलट वाहन और बुलेटप्रूफ कार की व्यवस्था मिलेगी।तेज प्रताप यादव (पूर्व मंत्री) की Y श्रेणी सुरक्षा भी खत्म। अब उन्हें सिर्फ एक अंगरक्षक मिलेगा।तेजस्वी यादव (नेता प्रतिपक्ष) की सुरक्षा में कुछ कटौती हुई है, लेकिन Y+ स्तर बरकरार रखा गया है।मीसा भारती (सांसद) को तीन अंगरक्षक की सुरक्षा बरकरार रखी गई है।राजश्री यादव (तेजस्वी की पत्नी) को एक महिला अंगरक्षक मिलेगी।यह फैसला 4 जून 2026 को सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद लिया गया। सरकार का कहना है कि पूर्व पदों को देखते हुए सुरक्षा का पुनर्मूल्यांकन किया गया है। RJD की ओर से इस पर तीखी प्रतिक्रिया आने की संभावना है।
