MUZAFFARPUR HOSPITAL FIRE : दिल्ली के बाद मुजफ्फरपुर के हॉस्पिटल में लगी आग, 5 मरीजों की मौत ! 20 को बचाया गया 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून

 

Breaking News : दिल्ली के मालवीय नगर के होटल में भीषण अग्निकांड के चंद घंटे के बाद ही बिहार के मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में अब तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है। रेस्क्यू किए गए कई मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा में स्थित प्रसाद हॉस्पिटल में तड़के सुबह करीब 3.15 बजे भीषण आग लगने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। ये आग अस्पताल के 5 वीं मंजिल पर स्थित आईसीयू (ICU) वार्ड में लगी थी। इसके बाद देखते ही देखते पूरे अस्पताल में जहरीला धुआं भर गया।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस हादसे में 20 से ज्यादा मरीज घायल हुए हैं जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बचाए गए मरीजों में कई की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

इस घटना से अस्पताल के फायर फाइटिंग व्यवस्था की पोल खुल गई है। आग लगी तो अस्पताल का फाइर हाइड्रेंट काम नहीं कर पाया। कुछ फायर एक्सटिंग्विशर थे पर उन्हें ऑपरेट करने वाला कोई नहीं था। अस्पताल में अफरातफरी मच गयी है। हादसे में 10 मरीजों की मरने की सूचना है। हालांकि, डीएम सुब्रत कुमार सेन ने 4 मरीजों के मरने की पुष्टि की है।

मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। जिला प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन अन्य फ्लोर में भर्ती मरीजों के इलाज की व्यवस्था कंफर्म कराई जा रही है।

मौके पर पहुंचे मुजफ्फ्फरपुर के डी एम सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि चौथे मंजिल पर आईसीयू में करीब 15 मरीज भर्ती थे। घायलों को आस पास के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की गहन जांच की जा रही है। लापरवाही की बात सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना बहुत दुखद है।

एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने कहा कि मरीजों के परिजनों का बयान दर्ज किया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। एफएसएल की टीम को इन्वॉल्व किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *