Cockroch Janta Party का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सीजेआई बोले-उचित समय आने पर होगी मामले की सुनवाई
द मीडिया टाइम्स डेस्क :
पटना, 25 मई : पूरी दुनिया से व्यूज बंटोरने के बाद काकरोच जनता पार्टी का मामला अंतत: सोमवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। एक वकील ने जनहित याचिका दायर कर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के खिलाफ मामले में अदालत से जल्द सुनवाई करने की मांग की। हालांकि, सीजेआई सूर्यकांत ने वकील को मामले को भावनात्मक तरीके से न लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि उचित समय आने पर मामले की सुनवाई की जाएगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता से कहा कि वह ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के मुद्दे को इतना भावनात्मक तरीके से न लें।
