रांची: झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा के साथ ही राजधानी रांची में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम और नगर पंचायत क्षेत्रों के लिए मतदान केंद्रों की सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 53 वार्ड हैं, जहां मतदाताओं की सुविधा के लिए 909 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
इनमें 808 मुख्य मतदान केंद्र और 101 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि प्रत्याशी किन स्थानों पर अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। प्रशासन द्वारा चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
उप विकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया के अनुसार, नगर निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशी 29 जनवरी से 4 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 5 फरवरी को की जाएगी, जबकि 6 फरवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। 7 फरवरी को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद 27 फरवरी को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 10,27,723 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 5,18,695 पुरुष, 5,08,971 महिलाएं और 57 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 274 सामान्य, 507 संवेदनशील और 128 अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की है। कुल 257 मतदान केंद्र भवनों को चिह्नित किया गया है।
वहीं, नगर पंचायत बुंडू क्षेत्र में कुल 13 वार्ड हैं, जहां 16 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां कुल 16,625 मतदाता हैं, जिनमें 8,168 पुरुष और 8,457 महिला मतदाता शामिल हैं। संवेदनशीलता के आधार पर यहां 15 सामान्य और एक संवेदनशील मतदान केंद्र चिह्नित किया गया है। बुंडू में कुल 13 मतदान केंद्र भवन बनाए गए हैं।
प्रशासन ने मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है, ताकि लोकतंत्र को और मजबूत किया जा सके। साथ ही, चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी।

The Media Times – Unfiltered. Unbiased. Unstoppable.
The Media Times stands as a pillar of fearless journalism, committed to delivering raw, unfiltered, and unbiased news. In a world saturated with noise, we cut through the clutter, bringing facts to the forefront without agenda or compromise.From hard-hitting investigative reports to thought-provoking analysis, we cover politics, healthcare, business, technology, entertainment and global affairs with an unwavering commitment to truth. Our team of dedicated journalists and experts works relentlessly to challenge narratives, expose realities, and hold power accountable.At The Media Times, we don’t just report the news—we shape conversations, spark change, and empower the public with knowledge.