भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी को ICC (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) ने क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित सूची, हॉल ऑफ फेम, में शामिल कर लिया है। वह इस सम्मान को पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया है. यह सम्मान उन्हें इंटरनेशनल और भारतीय क्रिकेट में अतुलनीय योगदान के लिए मिला है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2025) से ठीक 2 दिन पहले लंदन में समारोह करवाया गया, जिसमें एमएस धोनी सहित 7 दिग्गज क्रिकेटरों को हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया है.
एमएस धोनी के अलावा मैथ्यू हेडन, ग्रीम स्मिथ, डेनियल विटोरी और हाशिम आमला को भी हॉल ऑफ फेम से सम्मानित किया गया है. धोनी इस फेहरिस्त में शामिल होने वाले कुल 11वें भारतीय क्रिकेटर बने हैं. धोनी को यह सम्मान उनकी इंटरनेशनल रिटायरमेंट के करीब 5 साल बाद मिला है. धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ली थी. एमएस धोनी का आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के रूप में आया.
एमएस धोनी को ‘कैप्टन कूल’ के नाम से जाना गया, जो सबसे सफल भारतीय कप्तानों में से एक भी रहे. उनकी कप्तानी में भारत ने 3 ICC ट्रॉफी जीती थीं. धोनी के अंडर टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 ODI वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था.
एमएस धोनी ने 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ ODI मैच के रूप में अपना अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था. तीन साल बाद यानी 2007 में उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी मिली. 2007 टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम एक युवा खिलाड़ी की कप्तानी में खेल रही थी, लेकिन जब फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराया तो पूरा भारतवर्ष झूम उठा. एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2010 और 2016 में एशिया कप का खिताब भी जीता. उन्हें 2008 और 2009 में ICC प्लेयर ऑफ द अवॉर्ड के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.
अब तक ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले भारतीयों के नाम: एमएस धोनी, नीतू डेविड, डायना एडुलजी, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, कपिल देव, बिशन सिंह बेदी और सुनील गावस्कर.

The Media Times – Unfiltered. Unbiased. Unstoppable.
The Media Times stands as a pillar of fearless journalism, committed to delivering raw, unfiltered, and unbiased news. In a world saturated with noise, we cut through the clutter, bringing facts to the forefront without agenda or compromise.From hard-hitting investigative reports to thought-provoking analysis, we cover politics, healthcare, business, technology, entertainment and global affairs with an unwavering commitment to truth. Our team of dedicated journalists and experts works relentlessly to challenge narratives, expose realities, and hold power accountable.At The Media Times, we don’t just report the news—we shape conversations, spark change, and empower the public with knowledge.