HEALTH DEPARTMENT BIHAR: स्वास्थ्य विभाग मुजफ्फरपुर के अस्पताल में अग्निकांड मामले में सख्त, जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख का अनुदान

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 4 जून

Bihar News: मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर मृतकों के परिजनों को तत्काल 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान देने की करवाई की जा रही है। साथ ही घायलों के समुचित उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं स्थानीय प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। सदर अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में तथा पटना में उपचार की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी से बात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली है। साथ ही, घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी एवं सिविल सर्जन को इस मामले पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने ये भी स्पष्ट किया कि अस्पताल प्रबंधन की किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के अन्य अस्पतालों का फायर ऑडिट कराते हुए सभी सुरक्षा मानकों की भी जांच अग्निशमन अधिकारी से कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *