BIHAR TENDER SCAM  : भ्रष्टाचार के मामले में बेउर जेल में बंद रिशुश्री कर सकता है चौंकाने वाला खुलासा, पांच दिनों की रिमांड पर SVU को सौंपने का कोर्ट ने दिया आदेश

 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 16 जून

 

Bihar News : भ्रष्टाचार के मामलों की सुनवाई करने वाली निगरानी की विशेष अदालत ने आरोपी रिशु श्री के खिलाफ एक बड़ा फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) द्वारा दायर की गई रिमांड अर्जी को मंजूर कर लिया है। इस मंजूरी के बाद अब जांच एजेंसी को आरोपी से और गहन पूछताछ करने का कानूनी रास्ता साफ हो गया है।

मामले की जांच कर रही एसवीयू (SVU) की टीम ने आरोपी रिशु श्री को सात दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर लेने की मांग करते हुए अदालत में अर्जी दाखिल की थी। जांच एजेंसी का तर्क था कि मामले की तह तक जाने और कई अहम सबूतों को जुटाने के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है। हालांकि, अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एसवीयू को पांच दिनों की रिमांड की मंजूरी दी।

विशेष अदालत ने रिमांड अर्जी को स्वीकार करने के साथ ही पटना के बेउर जेल अधीक्षक को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कोर्ट ने आदेश दिया है कि तय कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए आरोपी रिशु श्री को पूछताछ के लिए पांच दिनों के लिए स्पेशल विजिलेंस यूनिट की टीम के सुपुर्द किया जाए।

अब पांच दिनों की इस रिमांड अवधि के दौरान एसवीयू की टीम रिशु श्री को बेउर जेल से अपनी कस्टडी में लेगी। माना जा रहा है कि इस कस्टडी पूछताछ के दौरान भ्रष्टाचार और अवैध संपत्तियों से जुड़े मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो सकते हैं। टीम आरोपी के बयानों के आधार पर इस पूरे सिंडिकेट और इसमें शामिल अन्य चेहरों को बेनकाब करने की तैयारी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *