WEATHER FORECAST : बिहार-झारखंड समेत 18 राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया नया अलर्ट

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 14 जून

Bihar News : देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 14 जून को बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत देश के 18 राज्यों में बारिश, तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है। कई इलाकों में 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। ऐसे में लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और बिना जरूरी काम के यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने बताया है कि तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिर सकते हैं, बिजली की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है और फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना हुआ है। वहीं पहाड़ी राज्यों के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा मध्य असम और आसपास के इलाकों में भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसी वजह से कई राज्यों में बारिश और तेज हवाओं की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, असम, केरल, तमिलनाडु और मेघालय में बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। किसानों, मछुआरों और खुले स्थानों पर काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। दिल्ली में आज भारी बारिश और तेज हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार शाम और रात के समय 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के तेज झोंके चल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *