BJP NATIONAL PRESIDENT भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे, सांसदों – विधायकों के साथ करेंगे बैठक, प्रबुद्ध लोगों से करेंगे सीधा संवाद 

 

द मीडिया टाइम्स डेस्क, 6 जून

Jharkhand News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार 6 जून को दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। रांची आगमन के बाद नितिन नवीन ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इसके बाद नितिन नवीन भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। प्रदेश कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह के बाद, राष्ट्रीय अध्यक्ष का दिन भर व्यस्त कार्यक्रम तय है. वे पार्टी के सांसदों और विधायकों के साथ विशेष बैठक करेंगे। इसके बाद, दोपहर में प्रदेश कोर कमिटी के सदस्यों के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा करेंगे। दिन के अंतिम कार्यक्रम के रूप में, नितिन नवीन कार्निवल बैंक्वेट हॉल में प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां वे विभिन्न क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के इस दौरे को राज्य में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *