
द मीडिया टाइम्स डेस्क :
पटना, 25 मई। केंद्र सरकार ने दस दिनों में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम में इजाफा किया है। सरकार ने सोमवार को डीजल में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ है। इस बढ़ोतरी के बाद अब पटना में पेट्रोल की कीमत 113.37 और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है।
कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये हो गई है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल आज से 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर मिल रहा है।
