द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 22 मई : पूर्वी चंपारण जिले के एसपी स्वर्ण प्रभात ने भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता के आरोप में 10 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को बहुत दिनों से सूचना मिल रही थी कि पेशी के दौरान कैदियों को पुलिसकर्मी सारी सुविधाएं उपलब्ध कराते हैं। यहां तक कि एकांत में महिलाओं को ले जाने की छूट भी कैदियों को दे रहे हैं। एसपी ने पहले अपने स्तर से इसकी जांच कराई। जांच में सभी आरोप सही पाये गये। इसके बाद एसपी ने 10 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करते हुए विभागीय कार्रवाई की अनुशंसा कर दी है। एसपी की कार्रवाई से पुलिसकर्मियों में भय का माहौल है।
