बिहार के डीजीपी विनय कुमार को नक्सल मुक्त अभियान में असाधारण योगदान के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 22 मई : बिहार को पूरी तरह से नक्सल मुक्त बनाने में असाधारण योगदान के लिए सूबे की पुलिस को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बस्तर स्थित बादल अकादमी में आयोजित उजर बस्तर कार्यक्रम के दौरान यह गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान किया। इस विशेष अवसर पर बिहार के डीजीपी विनय कुमार के साथ-साथ राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और एसटीएफ के जांबाज अधिकारियों व कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया। बिहार पुलिस को यह प्रतिष्ठित सम्मान नक्सल प्रभावित जिलों और खासकर झारखंड सीमा से सटे इलाकों में चलाए गए सफल ‘एंटी नक्सल ऑपरेशंस’ के लिए मिला है। सुरक्षा बलों ने दुर्गम और अत्यंत कठिन क्षेत्रों में लगातार अभियान चलाकर नक्सलियों के हौसले पस्त किये हैं। इसके साथ ही, इस सफलता के पीछे पुलिस का मजबूत इंटेलिजेंस नेटवर्क, प्रभावी अंतरराज्यीय समन्वय और सुरक्षा के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों के उत्थान पर केंद्रित विकास आधारित पुलिसिंग मॉडल को जमीनी स्तर पर मजबूती से लागू करना रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *