महिला रोजगार योजना : मई में ही दूसरी किस्त के रूप में मिलेंगे 200000 रुपये
द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 22 मई : महिला रोजगार योजना को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि महिला रोजगार योजना के तहत दूसरी किस्त के रूप में दो लाख रुपये महिलाओं के खातों में भेजे जायेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के करीब 18 लाख महिलाओं को आजीविका दीदी से जोड़ा गया है। इनके आवेदनों की जांच पूरी हो गई है। आने वाले दिनों में इन्हें भी 10 हजार रुपये दिये जायेंगे।
