तपिश विकास के तूफानी अर्धशतक से बिहार क्रिकेट एकेडमी ने जीता खिताब

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना, 20 मई : नन्हक महतो मेमोरियल अंडर-15 अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के सीजन 5 का फाइनल मुकाबला बिहार क्रिकेट एकेडमी और ट्रैंम्फैंट सीसी के बीच खेला गया। एकतरफा मुकाबले में बिहार क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी को 9 विकेट से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रैंम्फैंट सीसी की टीम 20 ओवर में 126 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से प्रिंस ने सबसे अधिक 46 रन बनाए। वहीं प्रियांशु कुमार सिंह ने 21, आकर्ष राज ने 12 और प्रिंस यादव ने 11 रन का योगदान दिया। बिहार क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रिंस और अंकुश मुकेश राज ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट झटके। प्रिंस ने 16 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि अंकुश मुकेश राज ने 26 रन देकर 4 खिलाड़ियों को आउट किया।

127 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिहार क्रिकेट एकेडमी ने सिर्फ 13.4 ओवर में एक विकेट खोकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के नायक तपिश विकास रहे, जिन्होंने नाबाद 80 रन की विस्फोटक पारी खेली। कृष्णा ने 23 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन के लिए तपिश विकास को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू, सागरिका चौधरी, डॉ. धर्मेंद्र कुमार, जेपी मेहता और मोहित श्रीवास्तव मौजूद रहे। समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ प्लेयर

बेस्ट बेटसमैन— आर्यन अरविंद राज

बेस्ट बॉलर— अमन पासवान

बेस्ट विकेटकीपर—अभिनव आर्या

मैन आफ द सीरीज — प्रतीक सिन्हा

बेस्ट फिल्डर— वतन प्रकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *