सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में समर कैंप 2026 का शुभारंभ

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 19 मई : संत जेवियर्स हाई स्कूल पटना में 18 मई से 29 मई 2026 तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार यह कैंप विद्यार्थियों के लिए मनोरंजन, सीखने और व्यक्तित्व विकास का विशेष अवसर होगा। कैंप में भाग लेने वाले छात्रों को सभी गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होने, समय का पालन करने तथा प्रशिक्षकों के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा और अनुशासन को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण नियम भी जारी किए हैं। छात्रों को प्रतिदिन स्कूल आईडी कार्ड के साथ कैजुअल ड्रेस में आने को कहा गया है। वहीं अभिभावकों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। उन्हें गेट पर पैरेंट आईडी दिखानी होगी तथा बच्चों को निर्धारित स्थान पर छोड़ने और लेने का निर्देश दिया गया है।
स्विमिंग गतिविधि में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए स्विमिंग कॉस्ट्यूम अनिवार्य किया गया है। विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि यह समर कैंप बच्चों के लिए सीखने, मित्रता बढ़ाने और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने का शानदार अवसर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *