बेगूसराय में बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की आम सभा संपन्न, रविन्द्र प्रसाद सिंह बने कार्यकारी अध्यक्ष

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना /बेगूसराय, 17 मई : बेगूसरायमें रविवार को बिहार फुटबॉल एसोसिएशन की आम सभा की बैठक आयोजित हुई। बैठक में बिहार के सभी जिलों के सचिव और अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसेनजीत मेहता ने स्वास्थ्य खराब रहने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद हाउस ने सर्वसम्मति से एसोसिएशन के सीनियर उपाध्यक्ष रविन्द्र प्रसाद सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया।
सदन में पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) के सचिव प्रभाकर जसवाल पर भी चर्चा हुई। आरोप लगाया गया कि उन्होंने बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के लेटरहेड और लिफाफे का गलत इस्तेमाल करते हुए खुद को एसोसिएशन का उपाध्यक्ष बताकर जिलों को पत्र भेजा और बैठक बुलाई। इसे एसोसिएशन विरोधी गतिविधि माना गया। हाउस ने निर्णय लिया कि मामले में डिसिप्लिन कमिटी जल्द कार्रवाई करेगी।
बैठक में सचिव इम्तियाज हुसैन द्वारा सभी जिला सचिवों और अध्यक्षों को जानकारी दी गई कि बायलॉज को राष्ट्रीय खेल विधेयक के अनुमोदन के लिए भेजा जाएगा। इसके लिए एक कमिटी के गठन का भी निर्णय लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *