द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 16 मई : चाणक्य चेतना परिषद की ओर से सामाजिक सेवा एवं मानवता के उद्देश्य से रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन मां ब्लड सेंटर में होगा।
आयोजकों ने बताया कि रक्तदान शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का आयोजन दरियापुर गोला स्थित ब्रह्मस्थान मंदिर के पीछे, मंदिर से सटी गली में स्थित माँ ब्लड सेंटर में किया जाएगा।
संस्था की ओर से लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करने की अपील की गई है। आयोजकों का कहना है कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को इस मानवता की मुहिम से जुड़ना चाहिए। समाज सेवा के साथ रक्तदान अभियान लगातार आगे बढ रहा है।
