आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्यपालक अभियंता पर ईडी का शिकंजा

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना/जमुई, 16 मई : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा के कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में केस दर्ज किया है।
ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह से पटना और जमुई समेत चार ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। कार्रवाई के दौरान अब तक करीब 40 लाख रुपये नकद बरामद होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि गोपाल कुमार पर ज्ञात आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी के दौरान दस्तावेज, बैंक खातों और संपत्ति से जुड़े कागजातों की भी जांच की जा रही है।
ईडी अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद संपत्ति का विस्तृत आकलन किया जाएगा। फिलहाल कई महत्वपूर्ण दस्तावेज टीम के कब्जे में लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *