लॉज संचालक के बेटे ने छात्राओं पर चाकू से किया हमला, 4 घायल

द मीडिया टाइम्स डेस्क

पटना,15 मई। राजधानी पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र स्थित मुसल्लहपुर हाट में शुक्रवार को एक लॉज मालिक के बेटे ने छात्राओं पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में 3 से 4 छात्राएं घायल हो गईं, जिन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, मुसल्लहपुर हाट स्थित सीता चौधरी लॉज में कमरे के किराये को लेकर छात्राओं और लॉज संचालक की पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी दौरान लॉज मालिक नीरज कुमार का बेटा क्रिस गुस्से में आ गया और सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *