एमपी-एमएलए कोर्ट से तेजस्वी यादव को मिली जमानत

द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना, 14 मई :
पटना में कोरोना काल के दौरान कथित नियम उल्लंघन से जुड़े मामले में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट पहुंचे। मामला उस समय का है जब कोविड-19 महामारी के दौरान वह अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में नाव यात्रा पर निकले थे। आरोप है कि इस दौरान बिना अनुमति भीड़ जुटी और सोशल डिस्टेंसिंग समेत कई कोविड गाइडलाइंस का पालन नहीं हुआ। इसी मामले में पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

तेजस्वी यादव कोर्ट में पेश हुए और कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बने। अदालत में उनके वकीलों की टीम भी मौजूद रही। तो वहीं कोर्ट के बाहर तेजस्वी यादव के समर्थक भी झंडा लेकर पहुंच गए ।

सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर निकले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि पुराना मामला है कोविड के समय का ही। आज सुनवाई हुई है जिसमें उन्हें जमानत मिल गई है। तेजस्वी यादव ने बताया कि कोरोना के समय गरीब मजदूर और आम लोगों की बहुत सारी समस्याएं थी और सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं दी जा रही थी। जनप्रतिनिधि होने के नाते हम लोग जनता की समस्या सुन रहे थे। हम लोग धरना प्रदर्शन किये जिसको लेकर प्रशासन ने हम लोग पर फर्जी मुकदमा कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *