द मीडिया टाइम्स डेस्क
पटना,13 मई । सचिवालय परिसर में मंगलवार को शराब की बोतल मिलने के मामले को बिहार सरकार के मद्य निषेध मंत्री श्रवण कुमार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मामला बेहद ही गंभीर है। कहा कि अधिकारी हों या कर्मचारी जिसने भी शराब पीकर बोतल फेंकी है, उसके खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसे ताउम्र याद रखेंगे। मंत्री ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून प्रभावी है और सचिवालय जैसे संवेदनशील सरकारी परिसर में इस तरह की घटना गंभीर मामला है।
